धूल-मिट्टी से सैलानियों का स्वागत
रायसन-डाहलूनाला सडक़ की हालत खस्ता, मरम्मत की रफ्तार धीमी
नगर संवाददाता-नग्गर
अगस्त-सितंबर में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ को तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन रायसन-डोहलूनाला के बीच क्षतिग्रस्त सडक़ आज भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है। बाढ़ के दौरान इस मार्ग के दो हिस्से बह गए थे, जिनके निशान अब भी साफ दिखाई देते हैं। चंडीगढ़ से मनाली की ओर आते समय शिरढ़ रिजॉर्ट के पास टूटी सडक़ यात्रियों को बार-बार आपदा की याद दिलाती है। आपातकाल में एनएचएआई ने मार्ग को मोटरेबल तो बना दिया था, लेकिन सडक़ पर कोलतार बिछाकर पक्का करने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण हर दिन हजारों यात्री धूल में सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग भी बहाली की धीमी रफ्तार पर नाराज हैं।
डोहलूनाला की ओर सडक़ की हालत भी कुछ अलग नहीं है। टोल प्लाजा के पास वाहन उबड़-खाबड़ हिस्सों पर हर कुछ मीटर बाद उछलते दिखाई देते हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर मनाली शहर के भीतर वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक बहा फोरलेन हिस्सा तो बहाल होने के तुरंत बाद मेटलिंग की प्रक्रिया में आ गया है। जबकि रायसन-डोहलूनाला का अहम हिस्सा अभी भी अंतिम मरम्मत के इंतजार में है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष का कहना है कि मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए यह मुख्य मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बहाली में देरी सैलानियों की यात्रा को प्रभावित कर रही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि रायसन से मनाली तक बहाल हुए हिस्सों पर जल्द टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मरम्मत के इंतजार में रायसन-डोहलूनाला रोड
उधर मनाली शहर के भीतर वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक बहा फोरलेन हिस्सा तो बहाल होने के तुरंत बाद मेटलिंग की प्रक्रिया में आ गया है, जबकि रायसन-डोहलूनाला का अहम हिस्सा अभी भी अंतिम मरम्मत के इंतजार में है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष का कहना है कि मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए यह मुख्य मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आते-जाते पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
