Winter Session: विधानसभा में आएंगे आठ महत्त्वपूर्ण संशोधन विधेयक
जीएसटी में संशोधन से लेकर निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन-भत्तों को लेकर होगी चर्चा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — धर्मशाला
तपोवन में बुधवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान आठ महत्त्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जीएसटी में संशोधन से लेकर निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन और भत्तों में संशोधन, हिमाचल प्रदेश गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 (कानून संख्या 37, 2025) हिमाचल प्रदेश विधायी सभा (सदस्य भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक, 2025 (कानून संख्या 38, 2025) मंत्रियों के वेतन और भत्तों (हिमाचल प्रदेश) संशोधन विधेयक, 2025 (कानून संख्या 39, 2025) हिमाचल प्रदेश विधायी सभा के स्पीकर और उपस्पीकर के वेतन (संशोधन) विधेयक, 2025 (कानून संख्या 40, 2025) हिमाचल प्रदेश (कुछ वस्तुओं की सडक़ मार्ग द्वारा परिवहन) कराधान संशोधन विधेयक, 2025 (कानून संख्या 41, 2025) हिमाचल प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2025 (कानून संख्या 42, 2025) हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान (रद्दीकरण) विधेयक, 2023 (कानून संख्या 43, 2025) और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2025 (कानून संख्या 44, 2025) शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।
संविधान दिवस पर उद्देशिका सहित शोकोद्गार से सत्र का आगाज
स्टाफ रिपोर्टर — धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के 10 शीतकालीन सत्र का बुधवार को आगाज होगा। इसमें स्वीकृत विधेयक विधानसभा के सदस्यों के भत्ते व पेंशन संशोधन विधेयक-2025 सभा पटल में रखा जाएगा। सदन में सबसे पहले संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत संविधान की उद्देशिका के साथ ही सदन का शुभारंभ होगा। संविधान दिवस सदन के भीतर भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व विधायक बाबू राम गौतम को लेकर शोकोदगार भी किया जाएगा। इसके बाद प्रश्रकाल का आगाज होगा, जिसमें तारांकित व अतारांकित प्रश्र सदन में उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शासकीय कार्यसूची बारे में वक्तव्य देंगे। सदन में स्वीकृत विधेयक सभा पटल में रखे जाएंगे, जिन्हें राष्ट्रपति व राज्यपाल की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा सदन में नियम-62 के तहत विधायक विपिन सिंह परमार होली-उतराला सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने बारे सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे, विधायक राम कुमार प्रदेश में विभिन्न प्रकार के हादसों से हुई मृत्यु के कारण सरकार द्वारा दिए जाने वाले मृत्यु अनुदान के बारे में सदन को आकर्षित करेंगे।
आपदा राहत पर होगी बहस
नियम-130 के तहत केवल सिंह पठानिया र्आैर राकेश जम्वाल प्रस्ताव प्रदेश में आई आपदाओं से प्रभावितों को आ रही मुश्किलों तथा इस अवधि में सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर सदन में विचार करने की बात रखेंगे। विधायक त्रिलोक जम्वाल प्रस्ताव प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों तथा नशे के बढ़ते नेटवर्क से उत्पन्न स्थिति पर सदन विचार करने की बात रखेंगे।
धर्मशाला पहुंची सरकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
धर्मशाला — विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक व अफसरशाही धर्मशाला पहुंच गए। इसके साथ ही धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अगवाई करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डीजीपी आईपीएस अशोक तिवारी खुद मौके पर पहुंचे हैं। डीजीपी की ओर से पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। डीजीपी खुद विधानसभा परिसर सहित अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों को दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। वहीं, नेताजी सुभाष चं्रद बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह की ओर से ब्रीफिंग कर जवानों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने धर्मशाला, तपोवन व जनप्रतिनिधियों के ठहरने वाले स्थानों को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
