गुरुद्वारा डलहौजी में किया गुरबाणी कीर्तन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम, प्रसाद भी बांटा
स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस को सिंह सभा गुरुद्धारा डलहौजी कैंट में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा परिसर गुरु-स्मरण व कीर्तन किया गया। सभा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और सचिव हजिंद्र सिंह ने बताया कि सवेरे गुरूद्धारा में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके उपरांत पंजाब से आए रागी जत्थों ने श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत, अमूल्य उपदेश और पंजाबी विरासत पर आधारित गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। इस दौरान काफी तादाद में संगत ने गुरूद्धारे में पहुंचकर माथ भी टेका।
भोग के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण है, जिसकी प्रेरणा आज भी सभी को मार्गदर्शन देती है। सांझ पहर गुरूद्धारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन उपरांत भी गुरु का लंगर श्रद्धालुओं को बरताया। इस आयोजन को सफल बनाने में सिंह सभा गुरुद्वारा डलहौजी कैंट की कमेटी के ग्रंथी रणजीत सिंह, चेयरमैन हरकीरत सिंह, सदस्य हरमिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह और सतनाम सिंह व स्थानीय संगत का योगदान रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
