आज से सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में फिटनेस साबित करने उतरेंगे हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली। चोट के बाद वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या पर बुधवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा कई प्रतिभाशाली घरेलू क्रिकेटर आईपीएल की नीलामी से पहले अच्छा प्रदर्शन करके ध्यान खींचना चाहेंगे। हार्दिक ने सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लगने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
फरवरी-मार्च में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले हार्दिक सिर्फ टी-20 प्रारूप ही खेलेंगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 शृांखला से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का उनके पास यह टूर्नामेंट ही एक मौका है। टूर्नामेंट हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ में खेला जाएगा। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई टीम गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी। बड़ौदा की टीम आठ दिसंबर तक सात ग्रुप मैच खेलेगी और मुख्य कोच मुकुंद परमार को पांड्या के अधिकांश मैचों में खेलने की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
