हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई

By: Nov 26th, 2025 12:03 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में महिला कबड्डी वल्र्ड कप-2025 का खिताब जीत लिया है। अब तक महिला कबड्डी वल्र्ड कप का आयोजन दो बार हुआ है और दोनों बार भारतीय महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने खिताब पर कब्जा किया है। इस शानदार जीत ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया। इस दौरान पांवटा में हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव सिरमौर जिला के अध्यक्ष कुलदीप राणा एजीएस नेगी एसतीश प्रदीप शर्मा ने पूरी टीम को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने एक प्रेसवार्ता कर खिलडिय़ों को बधाई देते हुए कहा की हिमाचल की इन बेटियों ने माँ भारती का नाम दूसरी बार रोशन किया है। इस दौरान कुलदीप राणा ने सभी खिलाडिय़ों के माता पिता व कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह सब उनकी महेनत से सम्भव हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी खिलाडिय़ों के भारत वापस आते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीत के बाद उनकी रितु नेगी और पुष्पा राणा के साथ फोन पर बात हुई थी। वह उनको जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App