JOBS : रेलवे में 2570 नौकरियां, इस डेट तक भरे आवेदन फॉर्म

By: Nov 25th, 2025 8:56 pm

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे में 2570 जूनियर इंजीनियर पद, जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भी शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।

योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जेई (आईटी), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना पहली जनवरी, 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेेतनमान: लेवल-6 के अनुसार जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार को 35,400 रुपए की हर महीने सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को सबसे पहले कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी चरण-1) की परीक्षा देनी होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी चरण-2) की परीक्षा होगी, जिसमें टेक्निकल और डोमेन विशेष से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद जो भी उम्मीदवार यह परीक्षाएं पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा। आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 में जनरल अवेयरनेस, गणित, जनरल इंटेलीजेंस और रिजनिंग, जनरल साइंस और टेक्निकल एबिलीटीज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App