नाबार्ड ने असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए मांगे आवेदन

By: Nov 25th, 2025 9:03 pm

बैंक में ऑफिसर लेवल की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए नाबार्ड में 91 वैकेंसी निकली हैं। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डिवेलपमेंट (नाबार्ड) ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर आखिरी तारीख 30 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए की यह भर्ती जनरल, चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, फाइनांस, कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न डिसिप्लीन में निकली है। ऐसे में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन/मास्टर्स की डिग्री/ सीए/सीएस/आईसीएआई/पीजी/एलएलबी आदि करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

आयुसीमा: 21-30 वर्ष तक। आयुसीमा की गणना पहली नवंबर, 2025 के आधार पर होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी एक लाख तक

शुरुआती सैलरी 44,500 है। अन्य भत्तों को मिलाकर यह करीब एक लाख रुपए प्रतिमाह तक हो सकती है। सैलरी में समय के साथ वेतन और भत्ते बढ़ते जाते हैं।

एप्लिकेशन फीस

एससी-एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 150 रुपए एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इसके अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपए एप्लिकेशन फीस सबमिट करनी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App