अंब कालेज के खिलाडिय़ों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किया कमाल

By: Nov 26th, 2025 12:03 am

स्टाफ रिपोर्टर – अंब
हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित की गई। डा. पवन कुमार पटियाल, सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि महाविद्यालय के भारतोलकों ने पुरुष वर्ग में द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा है । भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पहली ट्रॉफी है। इस प्रतियोगिता में जतिन कुमार और शिबम भाटिया ने रजत पदक जीता, जबकि अभिषेक ने कांस्य पदक जीता, जबकि राघव शर्मा, सुव्रत मोदगिल,निशांत, नितिन राणा, तनीष ने भी ट्रॉफी के लिए अंक जुटाए। महिला वर्ग में सोनाक्षी राणा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि सुहानी ने कांस्य पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया था महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार और महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं, सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा डा. पवन पटियाल और टीम मैनेजर प्रो. अमित कुमार शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डा. रजनीश कुमार और डा. राजेश ठाकुर, डा. विजेंद्र सिंह, प्रो. पूनम शर्मा, डा. आशुतोष चौधरी, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, सपना सूद, प्रदीप कुमार, शशि कुमार और परमजीत सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App