हादसा नहीं, हत्या थी जुबीन गर्ग की मौत

By: Nov 25th, 2025 11:11 pm

एजेंसियां — गुवाहाटी

असम विधानसभा के शीत सत्र के पहले ही दिन गायक जुबिन गर्ग की मौत का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष ने इस पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे स्पीकर ने मंजूरी दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे सदन का माहौल बदल दिया। बहस के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि जुबिन गर्ग की मौत किसी सामान्य दुर्घटना से नहीं हुई।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह न तो किसी लापरवाही का मामला है, न किसी आपराधिक साजि़श यानी प्लान बनाई हुई घटना का। यह एक सीधी हत्या है। जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App