छोटा है, पर फायदे जबरदस्त, सर्दियों में दिल का सबसे बड़ा दोस्त, ऐसे करें इस्तेमाल
दिव्य हिमाचल डिजिटल डेस्क
सर्दियों में हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साइंस भी कहती है सर्दियों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर दिल की सेहत का, क्योंकि ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल को ेखतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में हमें सर्दियां हों या गर्मियां दिल को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो हर तरह से गुणकारी हैं। इन्हीं में से एक है कलौंजी, जो कि जीरा की तरह दिखती है। कलौंजी के बीज दिल के सबसे बड़े दोस्त हैं। हालांकि ज्यादातर लोग कलौंजी के फायदों के बारे में जानते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करना कैसे है, इसका सही पता नहीं होता। आज हम बताएंगे कि कलौंजी कैसे काम करता है, खाते कैसे हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
कलौंजी के गुणकारी तत्व
कलौंजी को जादुई बीज कहा जाता है और साइसं भी इसे मान चुकी है। कलौंजी में थाइमोक्विनोन, कार्वाक्रोल, निगेलिडीन, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 पाया जाता है, जो दिल से लेकर दिमाग के लिए रामबाण है। इसमें बिटामिन बी, कैल्श्यिम, आयरन और जिंक होता है, जो इम्युनिटी और ब्लड हैल्थ के लिए बेहद जरूरी होती।
हार्ट, बीपी, कोलेस्ट्रोल के लिए
कलौंजी को हार्ट हैल्थ के लिए जबरदस्त माना गया है। यह शरीर में खराब फैट को कम करने के साथ एचडीएल (बढिय़ा कोलेस्ट्रोल) कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रोल एलडीएल और ट्राईग्लिसराइट को कम करता है। रिसर्च में भी इसका खुुलासा हो चुका है। कलौंजी का सेवन करने से आर्टरीज में प्लाक जमा नहीं होता और खून साफ रहता है, जिससे दिल पर बोझ नहीं पड़ता। कलौंजी शरीर से नमक और पानी को बाहर निकाल देता है। कलौंजी खाने से नाइट्रिक आक्साइड बढ़ता है, जिससे खून पतला रहता है, जिससे खून में क्लॉट नहीं बनते। यह स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल में रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता और नियंत्रयण में रहता है।
ऐसे करें कलौंजी का सेवन
अगर आप नियमित तरीके से कलौंजी का सेवन करेंगे, तो इसके जबरदस्त फायदे मिलेंगे। आधा चम्मच कलौंजी को सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ चबाएं। इसे आप दहीं या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं। लगातार 8 हफ्ते खाने से इसके जबरदस्त फायदे मिलेंगे और हार्ट मजबूत होगा, बीपी कंट्रोल में रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
