खालिस्तानी आतंकी पन्नू का ऐलान, मोदी सरकार गिराने के लिए कॉकरोच पार्टी को देंगे फंडिंग

By: Oct 20th, 2026 12:10 am

एजेंसियां— ओटावा

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में मोदी सरकार को गिराने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को समर्थन देने और फंडिंग करने का ऐलान किया है। उसने कनाडा के एडमोंटन में खालिस्तान को लेकर आयोजित किए गए एक कथित जनमत संग्रह के आयोजन के दौरान यह बात कही है। पन्नू ने कहा है कि सिख्स फॉर जस्टिस भारत के खिलाफ पांचवीं पीढ़ी के युद्ध (फिफ्थ-जनरेशन वारफेयर) के तहत कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के लिए फंडिंग करेगा।

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में सरकार को गिराने, देश के भीतर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों को फंड देने, और सिख युवाओं को सिख होमलैंड सिक्योरिटी फोर्स के तहत हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित करने की रणनीति बनाई है। मु_ी भर खालिस्तान समर्थक लोगों को संबोधित करते हुए पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App