BAN vs PAK 2nd Test : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप

By: May 20th, 2026 11:11 pm

सिलहट। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। पांचवें दिन पाकिस्तान की टीम 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 232 रन ही बना सका। दूसरी पारी में मुश्फिकुर रहीम के 137 रनों की बदौलत बांग्लादेश ने 390 रन बनाए।

पाकिस्तान की दूसरी पारी में ताइजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए, जिसमें शान मसूद, बाबर आजम और सलमान अली आगा के अहम विकेट शामिल थे। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान का उसी के घर में सूपड़ा साफ कर दिया है।

डब्ल्यूटीसी तालिका में भारत पीछे छोड़ा

सिलहट। सिलहट में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर 78 रनों की शानदार जीत के बाद, बांग्लादेश आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में भारत से ऊपर उठकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। आईसीसी के अनुसार, इस जीत के साथ बांग्लादेश वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में 58.33 प्रतिशत के जीत-हार प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और उसने भारत को पीछे छोड़ दिया है, जो अब छठे स्थान पर खिसक गया है। इस हार के बाद पाकिस्तान स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर ही बना हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App