प्रथम चरण की काउंसलिंग में एनआईटी पहुंचे आईआईटीयन्स के तीन छात्र, संस्थान में खुशी

By: Jun 16th, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर- हमीरपुर
आईआईटीयन्स क्लासेज हमीरपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान के ड्रॉपर बैच के तीन विद्यार्थियों ने एनआईटी हमीरपुर में प्रथम चरण की काउंसलिंग में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश प्राप्त कर संस्थान एवं जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा अंकिता ने कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश प्राप्त किया है।

वहीं छात्र अंशुल धीमान ने सिविल इंजीनियरिंग तथा आयुष धीमान ने मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में एनआईटी हमीरपुर में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एयरोस्पेस इंजीनियर विजय राणा ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा संस्थान की अनुभवी आईआईटीयन्स, एनआईटीयन्स एवं डॉक्टर फेकेल्टी टीम के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आईआईटीयन्स क्लासेज, हमीरपुर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाना है। संस्थान पिछले कई वर्षों से जेईई एवं नीट परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। संस्थान द्वारा आगामी नीट, आईआईटी-जेईई परीक्षाओं की तैयारी हेतु नए बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App