मर्चेंट नेवी में आर्यन्स द गुरु हमीरपुर का जलवा

By: Jun 16th, 2026 12:02 am

10 छात्रों ने एक साथ पास की आईएमयू-सीईटी परीक्षा, संस्थान ने प्रदेश में बनाई अपनी विशिष्ट पहचान

स्टाफ रिपोर्ट – हमीरपुर
मर्चेंट नेवी में प्रवेश के लिए आयोजित मई 2026 की अखिल भारतीय आईएमयू-सीईटी परीक्षा में आर्यनस द गुरु हमीरपुर के 10 विद्यार्थियों ने एक साथ सफलता प्राप्त कर संस्थान तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। अकादमी के अध्यक्ष योग प्रकाश नन्दा ने बताया कि संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र लक्ष्य, परीक्षित, पंकज, सक्षम, स्वक्ष, सूर्यांश ठाकुर, सूर्यांश शर्मा, अंशुमन, देवांश तथा आर्यन ठाकुर ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि एक ही संस्थान के इतने अधिक छात्रों का एक साथ चयन होना न केवल आर्यनस द गुरु हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस परीक्षा में संस्थान का सफलता प्रतिशत 80 फीसदी से अधिक रहा, जो अकादमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुनियोजित प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का प्रमाण है। अकादमी के प्रबंध निदेशक आदित्य नंदा ने बताया कि संस्थानके अब तक यूपीएससी की एनडीए एवं सीडीएस परीक्षाओं के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हो चुका है।

इसके अतिरिक्त अप्रैल 2026 में आयोजित परीक्षा में संस्थान के चार छात्र एसएसबी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी में सिविल सेवाओं, रक्षा सेवाओं तथा मर्चेंट नेवी जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकसित की गई है। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नए बैचों का शुभारंभ भी इसी माह किया जाएगा। अंत में नंदा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा संस्थान के समस्त शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दीं। लगातार उत्कृष्ट परिणामों के दम पर आर्यनस द गुरु हमीरपुर इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिफेंस एवं मर्चेंट नेवी जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हिमाचल प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App