सीएम को दिया मां शूलिनी मेले का निमंत्रण

By: Jun 20th, 2026 12:09 am

स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने मेले की तैयारियों से कराया अवगत

निजी संवाददाता-सोलन
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मां शूलिनी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मेले में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों और महत्व की जानकारी भी साझा की। डा. शांडिल ने कहा कि मां शूलिनी मेला हिमाचल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी और विकासात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। प्रशासन भी सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App