जूडो में जिला के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, मुख्यातिथि ने प्रोत्साहन के लिए की 21 हजार देने की घोषणा
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर शुक्रवार को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 250 से अधिक उभरते जूडो खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर और ओपन सभी वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी सोहन लाल पांडेय मुख्यातिथि के रूप उपस्थित रहे। खेल परिसर पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रमेश चौहान और जनरल सेके्रटरी सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तिव निर्माण और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खेल एवं संस्कृति गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई के लिए 21,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस दौरान जूडो एसोसिएशन के जनरल सेके्रटरी सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
30 किलो भार वर्ग में आराध्या और वेद चौहान विजेता
प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाडिय़ों ने विभिन्न भार वर्गों में जीत हासिल की। 40 किलो भार वर्ग में गुनगुन ठाकुर ने पहला, रिया कश्यप ने दूसरा और जगसना व निरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 किलो भार वर्ग ब्वायज में वेद चौहान ने पहला, शुभ ने दूसरा और रेहान व वैभव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी भार वर्ग में गल्र्स में आराध्या ने पहला, मोनिका ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 35 किलो भार वर्ग में ब्वायज में अनिरुद्ध ने पहला, देवकुमार ने दूसरा, द्रव्य और पियान सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इसी भार वर्ग में गल्र्स में स्वरा ने पहला, मिनल ने दूसरा और अवनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 25 किलो भार वर्ग में बॉयज में ऋषभ ने पहला, धु्रवल ने दूसरा और सम्राट व नोरज शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
