नौ कनाल दान की जमीन पर बनेगा काली माता का मंदिर

By: Jun 26th, 2026 12:51 am

दिवंगत पिता की याद में बेटों ने दान कर दी लाखों की जमीन, नेक कमाई से चमकेगा आस्था का आंगन
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
ग्राम पंचायत जंगलरोपा के तहत आने वाले उलेहड़ा गांव में दिवंगत देशराज शर्मा की अंतिम इच्छा पर भव्य काली माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि पूजन गुरुवार के दिन किया गया। दिवंगत देशराज शर्मा की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए नौ कनाल भूमि दान की है। इस भूमि पर अब जनसहयोग से काली माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को जेसीबी के माध्यम से प्रारंभिक कार्य आरंभ किया गया है। विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर निर्माण के कार्य की शुरूआत हुई है। परिवार में सुनील कुमार, बलवंत सिंह व अमर सिंह ने अपनी जमीन को मंदिर निर्माण के लिए दान किया है। हमीरपुर के व्यापारियों का मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

इनके सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण के कार्य को शुरू किया गया है। भूमि पूजन के अवसर पर व्यापारी जुगल किशोर, अशोक ठाकुर, नीरज भाटिया, विनोद शर्मा, कुलदीप ठाकुर, सविता डोगरा, लक्षमण सहित अन्य उपस्थित रहे। हुआ यूं कि परिवार के सदस्य एवं सुनील कुमार के पिता देशराज शर्मा का करीब एक माह पूर्व देहांत हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि का दान किया जाए। उनके संसार छोडऩे के उपरांत परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया है। यह सिर्फ एक परिवार का ही नहीं अपितु सार्वजनिक मंदिर होगा। परिवार ने भूमि निर्माण के लिए दान की है लेकिन निर्माण कार्य लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

मंदिर निर्माण के लिए बढ़े हाथ
हमीरपुर शहर में दुकानदारी करने वाले दुकानदारों ने भी अपनी नेक कमाई से दान किया है। वहीं दान स्वरूप और राशि एकत्रित होगी तथा निर्माण कार्य को मुक मल किया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य में जुटे हुए व्यापारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि मंदिर निर्माण के लिए हाथ आगे बढ़ाएं। सभी के सहयोग से भव्य काली माता का मंदिर तैयार किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App