पुष्पा की जिंदगी में मचेगा नया बवंडर, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कादम्बरी की एंट्री

By: Jun 5th, 2026 12:16 pm

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल में दर्शकों को जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपने दिल छू लेने वाले पारिवारिक पलों और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ दर्शकों को लगातार बांधे रखता है। जैसे ही पुष्पा (करुणा पांडे) और बापोदरा चॉल के लोग एक खुशहाल मौके का जश्न मनाने और नई शुरुआत की ओर बढऩे की तैयारी करते हैं, अचानक हुई एक वापसी उनकी खुशियों पर साया डाल देती है। आने वाले एपिसोड्स में, पुष्पा और शनाया (मुस्कान बामने) चिराग (नितिन बाबू) और मानवा (रसिका धुबाले) को और करीब लाते हैं, जिससे उनकी सगाई का रास्ता खुलता है और चॉल शादी की तैयारियों में जुट जाता है, लेकिन, जब परिवार उत्सव की तैयारियों में व्यस्त होता है, तभी देर रात पुष्पा के दरवाज़े पर एक अनचाहा मेहमान दस्तक देता है।

कादम्बरी (बृंदा त्रिवेदी) चौंकाने वाली वापसी करती है। महीनों तक जेल में रहने के बाद, जो पुष्पा की वजह से हुआ था, वह अब बदला लेने लौटी है। उसकी अचानक मौजूदगी सबको असहज कर देती है और जल्द ही यह स्पष्ट हो जाता है कि वह पुराने हिसाब चुकाने और बदला लेने आई है। कादम्बरी की भूमिका निभा रहीं बृंदा त्रिवेदी ने कहा कि कादम्बरी कभी सच में जाती नहीं है, वह सिर्फ सही मौके का इंतजार करती है। इस बार वह पहले से ज्यादा मजबूत इरादों और बदले की आग के साथ लौटी है। दर्शकों को उसका ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कादम्बरी की नई साजिशों से पुष्पा अपने परिवार और चॉल के लोगों को कैसे बचाती है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App