शूलिनी मेले में हादसा, मिक्की माउस झूले की निकली हवा, कई बच्चों के फंसने की आशंका
मोहिनी सूद—सोलन
सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में बच्चों के हवा से फुलाए जाने वाले झूले मिक्की माउस के अचानक बैठ जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में झूले के बैठते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया, जिसके बाद अभिभावको और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।
सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद अभिभावकों ने मेले में बच्चों के लिए लगाए गए झूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

