साई सुदर्शन के शतक के बाद जुरेल-रशीद का बल्ला बोला
श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अन-ऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए ने बनाए 333 रन
एजेंसियां— गॉल
इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। भारतीय ओपनर साई सुदर्शन ने अपने फस्र्ट क्लास करियर का नौवां शतक लगाया। उन्होंने 19 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान ध्रुव जुरेल 68 और शेख रशीद 53 रन बनाकर नाबाद हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए।
जुरेल और रशिद के बीच पांचवे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका-ए के लिए दिलुम सुदीरा दो विकेट लिए। चमिका गुणासेकरा और रविंदु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला। इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फस्र्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 213 रन है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
