अमरजीत सिंह नए गृह सचिव, आशीष सिंघमार को पशुपालन विभाग

By: Jun 25th, 2026 10:41 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

हिमाचल सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेशों में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह को नया होम सेके्रटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सहकारिता, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और हाउसिंग विभाग देख रहे थे। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App