एसओएस परीक्षा केंद्र के लिए 30 जून तक करें आवेदन

By: Jun 4th, 2026 9:46 pm

एचपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं निजी विद्यालय

सिटी रिपोर्टर— धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने एसओएस की सितंबर,2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है। बोर्ड से संबद्ध निजी प्रबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किए जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक निजी विद्यालय एवं संस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपने स्कूल लॉगिन आईडी के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के आवेदन सोमवार से शुरू हो गए हैं, जो कि 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात पहली से 15 जुलाई तक पांच हजार विलंब शुल्क सहित तथा 16 से 30 जुलाई तक दस हजार विलंब शुल्क सहित आवेदन करने का प्रावधान रखा गया है। वहीं डा. शर्मा ने यह स्पष्ट किया कि 30 जुलाइ के बाद प्राप्त आवेदनों पर केवल सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र निर्माण से संबंधित नियम एवं शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के सेक्शन में उपलब्ध हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App