आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By: Jun 26th, 2026 12:50 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- धर्मशाला
धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा ने 25 जून 1975 के आपातकाल की बरसी को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने आधी रात को आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान देश में मौलिक अधिकारों का हनन, प्रेस सेंसरशिप, भ्रष्टाचार और जबरन नसबंदी जैसी घटनाएं हुईं। परमार ने वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भी प्रेस की स्वतंत्रता पर दबाव की स्थिति दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, विशाल नेहरिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा व राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु और नगर निगम के पार्षद प्रवीण कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App