बिलसपुर रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू 18 जून को

By: Jun 16th, 2026 12:02 am

निजी संवाददाता-चांदपुर
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड, गांव कोठी, ऋषिकेश नज़दीक बेहनाजट्टा, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 15 पद अधिसूचित किए है। जिनमें टीम मेम्बर, हाउसकीपर, सिक्योरिटी गार्ड, साउथ इंडियन शेफ, शेफ इंडियन कोमी-1, कोमी-2, कोमी-3 तथा किचन हेल्पर के पद शामिल है। इन पदों के लिए 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रात: 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू होगा। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार 700 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पीएफ तथा इएसआई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यार्थियों को गांव कोठी, ऋषिकेश नजदीक बेहनाजट्टा, तहसील झंडूता में नियुक्त किया जाएगा। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वो ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करवा सकते है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App