बस में सवार युवक से पकड़ी चरस

By: Jun 26th, 2026 12:45 am

शिल्लाकिप्पड़ में पुलिस ने 495 ग्राम नशे के साथ किया गिरफ्तार
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम शिल्लाकिप्पड़ क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की ओर आ रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक युवक संदिग्ध पाया गया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति के कब्जे से 475 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान खंबू नाथ पुत्र जुद्धवीर निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किस व्यक्ति या स्थान तक पहुंचाने की योजना थी। साथ ही मामले में किसी बड़े नेटवर्क या अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

रिमांड के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी
मंडी। चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में कली नाम से कुख्यात प्रवीण रिमांड के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा है। एसटीएफ ने कोटली के रहने वाले प्रवीण को जेलरोड़ में उसके किराए के कमरे से पत्नी के साथ 20 ग्राम चिट्टे संग धरा है। प्रवीण उर्फ कली अब पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान कली पुलिस को मंडी से चंडीगढ़ की कहानी में उलझा रहा है। कली बता रहा है कि वह चंडीगढ़ से चिट्टा लाया था और बस में चिट्टा लाने गया था। लेकिन पुलिस को उसकी बातों में झोल नजर आ रहा है। इसलिए पुलिस कली से लगातार अलग- अलग एंगल से पूछताछ कर रही है, ताकि सच बाहर आ सके। पुलिस उसकी पत्नी सपना से भी पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान वह पूछताछ को भटकाने और पुलिस को अलग-अलग जानकारियां देकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद पुलिस उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, वित्तीय लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सपना भी नशे की आदी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App