टैक्सी चालक से पकड़ी चरस
पठानकोट एनएच पर पुलिस ने पकड़ा 246 ग्राम नशा, आरोपी से पूछताछ जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
चंबा-पठानकोट एनएच पर गोली जीरो प्वाईंट के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान टैक्सी चालक से 246 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान हुसैन पुत्र जान मोहम्मद वासी गांव सार पोस्ट आफिस देहग्रां तहसील चुराह के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसा डीएसपी डल्हौजी मयंक शर्मा की अगुवाई में पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने गुरुवार रात को नियमित गश्त एवं यातायात जांच के लिए पठानकोट एनएच पर गोली जीरो प्वाईंट के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। इसी बीच चौहड़ा डैम की आए टैक्सी वाहन को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर चालक हुसैन बुरी तरह घबरा गए। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर वाहन की तलाशी दौरान कब्जे से 246 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
नशे पर प्रहार, गाडिय़ों की गहनता से हो रही जांच
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने साथ ही दोहराया है कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में इसी बीच चौहड़ा डैम की आए टैक्सी वाहन को रोका और नशा बरामद किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
