बच्चों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

By: Jun 20th, 2026 12:02 am

चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने की। कार्यक्रम की शुरूआत नशा मुक्ति शपथ के साथ हुई। इस दौरान बच्चों खुद नशे से दूर रहने के साथ ही समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत बच्चों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इसमें दयानंद सदन विजेता व आर्यभट्ट सदन उपविजेता रहा। अशोक कुमार गुलेरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बडी ताकत है। यदि युवा नशे जैस्ी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें तो एक सशक्त, समृद्ध व विकसित भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के अलावा काफी तादाद में छात्र मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App