टीएमसी में टैंकों की सफाई

By: Jun 27th, 2026 12:02 am

आईपीएच विभाग ने छेड़ा अभियान, साफ पानी की होगी सप्लाई
स्टाफ रिपोर्टर -टीएमसी
टांडा मेडीकल कालेज व अस्पताल में मटमैला व दूषित पानी आने के बाद शुकवार को जल शक्ति विभाग ने तुरंत गंदे पानी के टैंकों को खाली कर दिया है। इसके बाद पानी को शुद्ध करने के साथ टैंकों में पानी को भरा जा रहा है ताकि टांडा अस्पताल परिसर के अंदर मरीजों के वार्डों एमरजेंसी आईसीयू रेजिडेंशियल कॉलोनियों तथा कार्यालयों में शुद्ध पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिल सके। विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सभी टैंकों के गंदे पानी को निष्काषित किया और शुद्ध पानी को सुचारु करवाया। बता दें कि अभी निरंतर बरसात भी शुरू नहीं हुई है और टैंकों में गंदा पानी भर गया था। एक्सईन ठाकुर तथा एसडीओ अभिषेक भाटिया ने बताया कि सभी टैंकों के गंदे पानी को निष्कासित कर साफ व शुद्ध पानी को भरा जा रहा है ताकि टांडा क्षेत्र के अंतर्गत शुद्ध पानी मिल सके। यही विभाग का प्रयास है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App