देहलां में एंबुलेंस और ट्रैक्टर में टक्कर
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ एक्सीडेंट, हादसे में दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहलां गांव के समीप एक एंबुलेंस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के कारण सडक़ पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोअर कोटलां निवासी एक एंबुलेंस संचालक ने मरीज को लेने के लिए अपने चालक को मैहतपुर की ओर भेजा था।
इसी दौरान देहलां गांव के पास एंबुलेंस की सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सडक़ पर बाधित यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। बाद में एंबुलेंस और ट्रैक्टर चालक के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।
देहलां में पलटा ट्रक
ऊना। ऊना-नंगल मार्ग पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत देहलां में बेसहारा पशुओं को बचाने के चक्कर में अस्पताल के कचरे से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सडक़ दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ है और ट्रक में भरा अस्पताल का कचरा सडक़ पर बिखर गया। , पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि सडक़ पलटने को लेकर पुलिस को सूचना मिली है, लेकिन कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
