शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप, काशी में अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

By: Jun 25th, 2026 11:07 am

वाराणसी। भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप का विवाह अक्षिता राज के साथ बुधवार रात धार्मिक नगरी काशी में नदेसर स्थित ताज होटल में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शामिल होने पहुंचे। होटल के गुलाबबाड़ी परिसर में मंडप एवं आसपास के क्षेत्र को काशी और महादेव थीम पर सजाया गया था। महादेव के नंदी, डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल और ॐ के प्रतीकों को आकर्षक एवं मनमोहक ढंग से अलंकृत किया गया था।

विवाह समारोह में शामिल मेहमानों को काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभूति होती रही। वहीं, मेहमानों ने बनारसी व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के कारण आकाशदीप के कई साथी खिलाड़ी इस मांगलिक आयोजन में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, मुंबई में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में उनके शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App