डीएवी न्यू शिमला ने लहराया जीत का परचम
क्लस्टर स्तरीय डीएवी नेशनल स्पोट्र्स मीट में हुए अंडर-17 व 19 के रोमांचक मुकाबले
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शहर के मॉल स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल की मेजबानी में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोट्र्स 2026 के तहत शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों के लगभग 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। ्रुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी न्यू शिमला ने अंडर-17 व 19 के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में फाइनल मुकाबला डीएवी न्यू शिमला और दयानंद पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी न्यू शिमला ने शानदार जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दयानंद पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएवी न्यू शिमला ने डीएवी लक्कड़ बाजार को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
