अढ़ाई साल से ज्यादा कार्यकाल वाले DC-SDM बदले जाएंगे, CM ने अधिकारियों से मांगी लिस्ट

By: Jun 26th, 2026 12:08 am
Sukhu Sarkar ke teen saal :

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कार्मिक विभाग के अधिकारियों से मांगी लिस्ट

आगामी चुनाव के लिहाज से देखी जा रही रणनीति, लंबे समय से थी चर्चा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग से ऐसे सभी फील्ड अधिकारियों की लिस्ट मांगी है, जिनका कार्यकाल अढ़ाई साल या इससे ज्यादा का है। इसमें एसडीएम और डीसी भी शामिल हैं। यह रणनीति आगामी चुनाव के लिहाज से भी देखी जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले तीन साल से ज्यादा कार्यकाल वाले अधिकारियों को बदल देता है।

राज्य सरकार चाहती है कि तबादलों के बाद होने वाली नई नियुक्तियों वाले अफसरों को भी समय मिल जाए। बहुत से जिलों में जिलाधीश अढ़ाई साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, इसलिए भी इन तबादलों को लेकर लंबे समय से चर्चा है। लेकिन जिस तरह से नई लिस्ट पर काम शुरू हुआ है, ऐसा लग रहा है कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ये तबादले हो सकते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने कुछ दिनों में पुलिस अधीक्षक के पदों पर बदलाव किया था, जबकि जिलाधीशों के स्तर पर लंबे समय से फेरबदल का इंतजार हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App