राज्यपाल से मिला हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

By: Jun 20th, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बलदेव सिंह तोमर के नेतृत्त्व में महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर के नेतृत्त्व में प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि केंद्र सरकार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित हाटी जनजातीय मामले में अंतरिम स्थगन आदेश को बेकेट करवाने के लिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार हाटी समुदाय का सहयोग किया जाए। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महामहिम ने बहुत गंभीरता और आत्मीयता के साथ हाटी प्रतिनिधिमंडल की बात को सुना और केंद्र सरकार से संपर्क करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय हाटी समिति शिमला, शिलाई, कफोटा, राजगढ़ हाटी यूनिटों के सदस्यों सहित कुछ नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्य भी शामिल रहे। इस दौरान समिति पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य बलबीर सिंह पुंडीर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान, आत्मा राम शर्मा, डा. मामराज पुंडीर सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App