जुरेल के शतक से भारत-ए मजबूत, 452 पर घोषित की पहली पारी, श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 114 रन
एजेंसियां— गाले
गॉले में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक लगा दिया। शुक्रवार को बारिश के कारण पूरे दिन में सिर्फ 57.4 ओवर का खेल हो सका।। भारत-ए ने 452/6 पर अपनी पहली पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका-ए ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 114 रन बनाए। मेजबान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 339 रन से पीछे है। 68 रन से आगे खेलने उतरे ध्रुव जुरेल ने दिन की शुरुआत चौके के साथ की। जुरेल ने पारी को संभाले रखा और 97 रन तक पहुंच चुके थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
खेल दोबारा शुरू होने पर जुरेल ने अपना शतक पूरा किया और तेजी से रन बनाने शुरू किए। हर्ष दुबे ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दुबे 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल 141 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत-ए ने 450 रन का आंकड़ा पार करते ही चाय ब्रेक के समय 452/6 पर पारी घोषित कर दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
