Karamchari News : लंबित देनदारियां खातों में नहीं आई तो, करेंगे चक्का जाम
Jun 19th, 2026 11:28 pm
नाहन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चालक-परिचालक यूनियन लंबित देनदारियों को लेकर उग्र हो गया है। एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने प्रदेश सरकार को लंबित देनदारियों की अदायगी 24 जून तक जारी करने व मासिक वेतन पहली तारीख को खातों में डालने की पुरजोर आवाज बुलंद की है। वहीं ऐसा न होने की सूरत में अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को यूनियन की राज्य कार्यकारिणी अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन पहुंची। वहीं यहां गेट मीटिंग के तहत यूनियन की एकता व सरकार की लंबित देनदारियों को लेकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
