पंजाब के 17 जिलों में किसानों का प्रदर्शन आज

By: Jun 8th, 2026 12:08 am

केंद्र-राज्य सरकारों का पुतला फूंकेंगे, भूमि अधिग्रहण और यूरिया किल्लत पर नाराजगी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

पंजाब के 17 जिलों में सोमवार को किसानों का महाप्रदर्शन होगा। किसान संगठनों ने आठ जून को केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी की है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि ऑल इंडिया किसान मजदूर मोर्चा की ग्वालियर बैठक में यह फैसला लिया गया था कि देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

पंधेर के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित कई राज्यों में आयोजित होंगे। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ पंजाब में ही लगभग 17 जिलों से पुतला दहन कार्यक्रमों की सूचना  मिल चुकी है। पंधेर ने किसानों की मुख्य समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या यूरिया खाद की भारी कमी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App