चिट्टे के मामले में पांचवीं गिरफ्तारी
नगर संवाददाता-ऊना
ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत फतेहपुर में मई माह में पकड़े 1.005 किलोग्राम चिटटे मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने गढ़शंकर से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान तरसेम कौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि महिला का पति एनडीपीएस मामले में पहले से ही लुधियाना जेल में बंद है। यहीं नहीं पुलिस ने मामले में गढ़शंकर के बीहन से एक गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में गहन तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी संभव है। बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स कांगड़ा पर आधारित पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को फतेहपुर में 3 युवकों को 1.005 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दबोचा था। पुलिस ने सर्वजीत सिंह (28) निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) निवासी रायपुर सहोड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस अन्य पहलू खंगाल रही है।
लगातार चलाया जा रहा अभियान
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस चिटटा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने फतेहपुर में पकड़े 1.005 किलोग्राम चिटटे मामले में गढ़शकंर से महिला तरसेम कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गढशंकर से ही एक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस की स्पेशल टीम लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है। भविष्य में और गिरफ्तारियां भी होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
