कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4000 ईवीएम खाक, 10 क्षेत्रों में हुआ था प्रभावित ईवीएम का इस्तेमाल
विधानसभा चुनावों में 10 क्षेत्रों में हुआ था प्रभावित ईवीएम का इस्तेमाल
एजेंसियां — कोलकाता
पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान के बीच कोलकाता में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बंगाल सरकार में फायर और एमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था। कौशिक चौधरी ने कहा कि यह सामान्य आग नहीं लगती।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
