बाइक चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
पंडोगा में की थी चोरी, आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल रिकवर, छानबीन में जुटी पुलिस
नगर संवाददाता-ऊना
हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पंडोगा में बाइक चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों में ही पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल भी रिकवर कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी कुठार खुर्द तथा बबलु राम निवासी सुनेहरा, जबकि तीन आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है, जबकि तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ जुवेलानाइल जस्टिस एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 24 जून को अंकित जसवाल निवासी भदसाली ने पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई की उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की।
पुलिस ने डीएसपी मोहन रावत के नेतृत्व में कुछ ही घंटों में तकनीकी एवं मानव स्रोतों की सहायता से मामले का सफल खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार व बबलू राम को गिरफ्तार किया, जबकि पकड़े गए तीन आरोपी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। इसके अलावा चोरों से पूछताछ के बाद दो अन्य संदिग्ध मोटसाइकिल भी बरामद किए गए। इन मोटरसाइकिल पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी और न ही इनके पास वाहनों के दस्तावेज थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने पंडोगा में चोरी मोटरसाइकिल मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
