70 दिन से गैस सप्लाई ठप, त्योड़ा का फूटा गुस्सा

By: Jun 4th, 2026 12:01 am

रसोई गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता, ओटीपी और सप्लाई की समस्या से परेशान गैस उपभोक्ता

निजी संवाददाता- मीलवां
हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड डमटाल द्वारा मंड एरिया की पंचायत बसंतपुर के गांव त्योड़ा में पिछले 70 दिनों से रसोई गैस की सप्लाई न करने से पंचायतवासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।बुधवार को एक बार फिर त्योड़ा की बजाय लेहडिय़ां में सप्लाई भेज देने से ग्रामीणों की लेहडिय़ां की और भगदड़ मच गई, जिस कारण महिलाओं और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा । लंबी लाइन में लगने के बाद ओटीपी न आना भी एक समस्या बनी रही ।

संदीप सिंह जैसे कई उपभोक्ता तो ओटीपी न आने के कारण पिछले चार महीने से गैस सिलेंडर ही नहीं ले पाए है, जबकि एजेंसी वाले इस समस्या को हल करने के लिए फोन ही नहीं उठा रहे हैं। एजेंसी के अधिकारी सही सप्लाई की जिम्मेदारी ठेकेदार पर छोड़ अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। बहरहाल इंडियन गैस एजेंसी डमटाल के द्वारा गैस सप्लाई, ओटीपी, केवाईसी जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग कि है कि उनके क्रमानुसार सप्लाई प्रदान की जाए, ताकि ग्राहक को आगे पीछे सप्लाई लेने को न भागना पड़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App