बिझड़ी में योजनाओं की झलक, प्रदर्शनी में उमड़े लोग
बिझड़ी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का सफल समापन
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर द्वारा ताल खेल स्टेडियम बिझड़ी में मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गुरूवार को इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत समापना हुआ। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी आयोजित की गई। समापन समारोह के मुख्यातिथि सुभाष कुमार, तहसीलदार बिझड़ी रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक पहलों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में इस प्रकार की प्रदर्शनी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रदर्शनी के दौरान बड़ी सं या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, शिक्षा का अधिकार, नशा मुक्ति अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यानों, प्रदर्शन सामग्री एवं विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गई। समापन दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, हमीरपुर के नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकासात्मक पहलों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
