भुंतर में HRTC बस हादसे का शिकार, सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटना
Jun 5th, 2026 11:26 am
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के दौरान बस में चालक और परिचालक ही सवार थे।
जानकारी है कि एचआरटीसी की यह बस जम्मू से मनाली आ रही थी और बस को रूटीन चैक के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को रास्ते में दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच जब बस हाथीथान चौक पर पहुंची, तो सामने एक गाड़ी आ गई और इसे बचाने के लिए चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया, जिसमें बस को काफी नुकसान हुआ है, जबकि चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
