भारत दूसरा घर, अफगानियों को भाया धर्मशाला

By: Jun 12th, 2026 9:43 pm

View from Dharamshala

धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शाहीदी ने कहा कि वल्र्ड कप-2027 अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ होना उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती के साथ सीखने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले से टीम को अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने में मदद मिलेगी। धर्मशाला में शाहीदी ने कहा कि उन्होंने 2023 विश्व कप के दौरान इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला था।

भारत की परिस्थितियां आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल रहती हैं, इसलिए उनकी टीम के स्पिनरों को यहां अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बेहद मजबूत और संतुलित है। भारत के खिलाफ खेलना अफगानिस्तान के लिए अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन में सुधार का अवसर भी होगा। टीम का पूरा फोकस गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट खेलने पर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App