भारत ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन-दक्षिण अफ्रीकी टीम की सीट भी पक्की

By: Jun 30th, 2026 12:07 am

आईसीसी टी-20 रैंकिंग के आधार पर होगा पुरुष टीम का चयन

एजेंसियां— दुबई

ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड के प्रदर्शन के चलते) ने लॉस एंजलस 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए महिला टी-20 विश्व कप 2026 में अपने प्रदर्शनों के चलते प्रवेश कर लिया है। लॉस एंजलस 28 ओलंपिक्स में महिलाओं के इवेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन चार टीमों ने क्रमश: ओसनिया, एशिया, अफ्रीका और यूरोप से सबसे ऊंचे स्थान पर रहने वाले योग्य फिनिशर के रूप में अपनी जगह पक्की की। टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में से एक वेस्टइंडी•ा, देशों के समूह के तौर पर ओलंपिक्स में हिस्सा लेने के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि उन्हें आईओसी की नेशनल ओलंपिक कमेटी के तौर पर मान्यता नहीं मिली है। पुरुष टीमों के लिए चार जगहों का निर्धारण आईसीसी टी-20 रैंङ्क्षकग के आधार पर होगा।

रैंङ्क्षकग में 31 दिसंबर, 2026 तक अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओसनिया से सबसे ऊंचे स्थान पर रहने वाली योग्य टीमें ओलंपिक्स में प्रवेश पाएंगी। अमरीका बतौर मे•ाबान दोनों इवेंट के लिए क्वॉलिफ़ाई करने के योग्य है, लेकिन उन्हें 30 जून से लेकर 31 दिसंबर, 2026 की क्वॉलिफिकेशन की अवधि तक दोनों टी20 रैंङ्क्षकग में शीर्ष 15 में रहना होगा। अमरीका की पुरुष टीम 13वें स्थान पर है इसलिए उनके प्रवेश करने की संभावना प्रबल है। इस समय अमरीका की महिला टीम 20वें स्थान पर है। अगर वह इस मापदंड पर खरी नहीं उतर पाती है, तो पहली मार्च, 2027 तक किसी भी महाद्वीप से, ओलंपिक्स में प्रवेश न पाने वाली टीमों में से टी20 रैंङ्क्षकग में सबसे ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम को प्रवेश मिल जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App