खामेनेई की अंतिम विदाई में भारत भेजेगा दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

By: Jun 29th, 2026 10:15 pm

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर सैयद हसनैन होंगे शामिल

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली 

भारत सरकार ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को भेजेगी। पिछले हफ़्ते ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया था।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चार जुलाई को शुरू होगी और नौ जुलाई को उत्तर-पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में उन्हें दफऩाए जाने के साथ पूरी होगी, मशहद वही शहर है, जहां उनका जन्म हुआ था। खामेनेई, जो 86 साल के थे, 28 फरवरी को मारे गए थे। यह वही दिन था जब तेहरान पर इजऱायल और अमरीका ने हवाई हमले किए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App