इंडोरामा इंडस्ट्रीज जल विद्युत परियोजनाओं में करेगी निवेश
चेयरमेन प्रकाश लोहिया ने दस लाख की सहायता की भेंट, मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का दिया आश्वाशन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
गत दिवस इंडोरामा इंडस्ट्रीज के जल विद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट हैड मनोज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में इंडोरामा सर्विसेज लिमिटेड के चैयरमेन प्रकाश लोहिया की तरफ से दस लाख की सहायता राशि चेक के रूप में भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री को लोहिया द्वारा हिमाचल प्रदेश में एक हज़ार करोड़ का निवेश जल विद्युत् परियोजनाओं में करने का एक पत्र भी मनोज शर्मा द्वारा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया। मनोज शर्मा ने बताया कि इंडोरामा इंडस्ट्रीज पहले से ही हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षत्र बद्दी में एक हज़ार करोड़ से अधिक का निवेश स्पैन्डेक्स यार्न की औद्यागिक इकाई में 2012 में कर चूका है और जिला किन्नौर में 22 मेगावाट की जल विद्युवत परियोजना रौरा नानकंवेंशनल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट हैड मनोज शर्मा ने बताया कि इंडोरामा इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी में अधिक से अधिक भागेदारी निभा कर प्रदेश को विद्युत् क्षत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़संकल्प है। इससे प्रदेश में रोजगार, विकास व राजस्व और देश में भी विकासशीलता को गति मिलेगी। इस अवसर पर कसौली विधान सभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ए नगर परिषद् परवाणू के पूर्व अध्यक्ष निशा शर्मा पूर्व वाइल्ड लाइफ वार्डन आशीष दास गुप्ता तरुण एवं अन्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
