सिर्फ डिग्री नहीं, दिमाग भी जीतेगा, स्टार प्लस के नए शो टॉप 1% का लोगो जारी
मुंबई। स्टार प्लस ने अपने आगामी नॉन-फिक्शन रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत का आधिकारिक लोगो जारी कर दिया है। शो की पहली झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। चैनल द्वारा जारी टीजऱ से संकेत मिलता है कि यह एक हाई-स्टेक्स और रोमांचक प्रतियोगी शो होगा, जिसमें प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता, सूझबूझ, अवलोकन क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता की परीक्षा ली जाएगी।
एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित इस शो के प्रारूप और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। हालांकि, शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दर्शक इसके बारे में अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। शो के होस्ट को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर अभिनेता शाहरुख खान, रणवीर सिंह और अनिल कपूर जैसे बड़े नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन निर्माताओं की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपने आकर्षक लोगो और दिलचस्प अवधारणा के कारण इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत इस वर्ष के बहुप्रतीक्षित टेलीविजन शो में शामिल होता नजर आ रहा है। दर्शकों को अब शो की लांच तिथि और होस्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
