जैसे सबका डेब्यू हुआ सूर्यवंशी का भी होगा

By: Jun 29th, 2026 9:59 pm

बेलफास्ट। भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार बताया है। हालांकि, कोच ने साफ तौर पर कहा कि टीम में जगह पाने के लिए वैभव को भी उसी चयन प्रकिया से गुजरना होगा, जिससे अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं। 45 साल के साउथ अफ्रीकी कोच ने आयरलैंड से हार पर कहा कि टीम खुद को हालात के हिसाब से ढाल नहीं पाई।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को मौका न मिलने पर उठे सवालों के जवाब में टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन ने कुछ महीने पहले भारत को टी-20 वल्र्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अच्छे आईपीएल सीजन के बाद भी खिलाडिय़ों को पर्याप्त अवसर देना और उन पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार है, इसमें कोई संदेह नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App