नगर पंचायत चिडग़ांव में कांता देवी अध्यक्ष और भूपेंद्र ठाकुर चुन उपाध्यक्ष

By: Jun 26th, 2026 12:50 am

स्टाफ रिपोर्टर-रोहड़ू
नगर पंचायत चिडग़ांव को मंगलवार को नया नेतृत्व मिल गया। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत कांता देवी नगर पंचायत की अध्यक्ष तथा भूपेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू एवं अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 24 जून को दोपहर 12 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय चिडग़ांव के सम्मेलन कक्ष में बैठक आयोजित की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कांता देवी और उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सडक़, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, पार्किंग तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सभी पार्षदों और नगरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App