महज सात मैच खेल केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पोस्ट से किया ऐलान

By: Jun 5th, 2026 12:06 am

फरवरी, 2024 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस सफर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भरत 2023 वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी, 2024 में खेला था।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला और उसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना सके। केएस भरत की विकेटकीपिंग की काफी तारीफ हुई थी। केएस भरत ने लिखा, गर्व और आभार के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App